याददाश्त बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा सकते हैं। आइए, जानते हैं याददाश्त बढ़ाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से -
19 Sep, 2024
रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव को कम करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteफिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड, इकोसपेंटेनोइक एसिड (ईपीए) और डोकोसेहैक्सेेनोइक एसिड (डीएचए) से भरपूर होता है, जो तनाव और एंग्जाेयटी को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteब्राह्मी में बायोएक्टिव तत्वक मौजूद हैं, जो याददाश्त बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ब्राह्मी के सेवन से मस्तिष्कट को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteहल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो ऑक्सीकडेटिव डैमेज और सूजन को कम करने में मदद करता है। हल्दी के नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteमैग्नीशियम युक्त फूड्स का सेवन करने से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सोयाबीन, नट्स और दूध को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं काे नुकसान से बचाते हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें।
Source: Thehealthsiteडार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट के सेवन से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteधूम्रपान और शराब का अधिक सेवन याददाश्त को प्रभावित करता है। याददाश्त बढ़ाने के लिए इस तरह के नशीले पदार्थों से दूर रहें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!