पेट दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय

यदि आपको अक्सर पेट दर्द की समस्या बनी रहती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं पेट दर्द के लिए 8 घरेलू उपाय...

20 Mar, 2024

Gulshan Kumar

तेल मालिश

किसी भी खाद्य तेल से पेट की मालिश करना दर्द से जल्द छुटकारा दिला सकता है। क्योंकि इससे आपके पेट में ब्लड फ्लो ठीक होता है।

Source: Thehealthsite

पवनमुक्तासन

पेट की गैस के कारण होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आपको पवनमुक्तासन जैसे योगाभ्यास का अभ्यास करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

अनार

अनार खाने या अनार का जूस पीने से भी आपको पेट दर्द से काफी जल्द राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

गुनगुना पानी

जी हां हल्का गर्म पानी पीने से हमें पेट दर्द से राहत मिल सकती है। वहीं यदि दर्द गैस के कारण है तो यह काफी तेज असर दिखाता है।

Source: Thehealthsite

जीरा वॉटर

रात भर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर रखें, सुबह इस पानी को छानकर पी लें। पेट दर्द के लिए यह उत्तम उपाय है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा जूस

रोज सुबह 10 मिली. तक एलोवेरा जूस का सेवन करने से आपको पेट दर्द से जल्द राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

हेल्दी ड्रिंक

एक गिलास गुनगुने पानी में भुनी हुई हींग और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से गैस के कारण होने वाला पेट दर्द बहुत जल्द ठीक होता है।

Source: Thehealthsite

पुदीने का रस

बहुत तेज पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आपको 2 चम्मच पुदीने के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी