एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के 8 आसान घरेलू उपाय

एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से -

04 Sep, 2024

priya mishra

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से एसिडिटी कम हो सकती है और पेट को आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को चबाने से एसिडिटी से राहत मिलती है क्योंकि यह पेट में एसिड के स्तर को नियंत्रित करता है।

Source: Thehealthsite

अदरक

अदरक का टुकड़ा चबाने या अदरक की चाय पीने से पेट की जलन और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

सौंफ

एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। खाना खाने के बाद सौंफ चबाने से पेट की जलन कम होती है और पाचन में सुधार होता है।

Source: Thehealthsite

ठंडा दूध

ठंडा दूध पीने से एसिडिटी में तुरंत आराम मिलता है क्योंकि यह पेट में बनने वाले एसिड को कम करता है।

Source: Thehealthsite

जीरा पानी

एसिडिटी होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें और ठंडा होने के बाद पी लें। इससे एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा जूस

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से पेट की जलन से राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

केला

केला खाने से एसिडिटी में राहत मिलती है क्योंकि यह पेट की लाइनिंग को सुरक्षा प्रदान करता है और एसिड के प्रभाव को कम करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: तलवों पर हींग का लेप लगाने के जबरदस्त फायदे

अगली वेब स्टोरी