पेट गैस से निजात दिलाएंगे, ये 10 घरेलू नुस्खे

आज हम आपको ऐसे 10 घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट गैस से बहुत जल्द निजात दिलाते हैं।

23 Sep, 2023

intern23.seo

छाछ

गैस ठीक करने में ताजा छाछ बेहद कारगर साबित होती है, 1 गिलास छाछ में एक चुटकी काला नमक और आधा चमम्च भुना जीरा मिलाकर पीने से पेट गैस एक दम शांत हो जाती है।

Source: Thehealthsite

नींबू और अदरक

2 चम्मच नींबू का रस (Lemon Juice) और 1 चम्मच अदरक के रस में थोड़ा काला नमक मिलाकर लेने से गैस की समस्या ठीक होती है।

Source: Thehealthsite

बेकिंग सोडा

1 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से भी गैस को दूर करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

दालचीनी

दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा लेकर एक कप पानी में अच्छी तरह से उबालें जब पानी आधा रह जाए तो छानकर ठंडा करके पी लें इससे पेट की गैस में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

हरड़

2-4 छोटी हरड़ मुंह में रखकर चूसते रहें धीरे-धीरे पेट की सारी गैस निकल जाएगी।

Source: Thehealthsite

अजवाइन

आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस ठीक हो जाती है। भोजन के बाद आप अजवाइन को नियमित ले सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हींग

चौथाई चम्मच हींग को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट गैस तेजी से ठीक होती है। इसके आलावा आप थोड़ी मात्रा में हींग को नाभि पर भी लगा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

केला

केले के अंदर नेचुरल एंटासिड़ पाया जाता है, इसलिए पका हुआ केला खाने से भी गैस की समस्या दूर होती है।

Source: Thehealthsite

जीरा

पेट गैस से छुटकारा पाने के लिए जीरा बहुत ही कारगर घरेलू नुस्खा है, आधा चमम्च भुना जीरा हाथ पर रगड़कर खा लें ऊपर से ताजा पानी पी लें, पेट गैस में जल्द लाभ होगा।

Source: Thehealthsite

तुलसी

8-10 तुलसी के पत्ते लेकर पानी में अच्छे से उबालें और फिर ठंडा होने पर इसे सिप करके पीएं, गैस में लाभ होगा।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी