How to avoid divorce: शादीशुदा कपल्स के बीच जब प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं या जब वे एक-दूसरे से अलग होने का विचार करने लगते हैं तब उन्हें क्या करना चाहिए पढ़ें यहां।
26 Sep, 2024
किसी भी शादी को चलाने और उस रिश्ते को बचाने के लिए दोनों पार्टनर्स को मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन, जब ऐसा नहीं हो पाता तो रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है
Source: Thehealthsiteशादी के रिश्ते को हमेशा प्यारा या स्ट्रॉन्ग बनाए रखना एक मुश्किल काम है। कई बार कुछ कारणों से लोग तलाक लेने का फैसला कर लेते हैं। ऐसे में शादी को टूटने से बचाने के लिए (How to avoid divorce) क्या करना चाहिए। पढ़ें कुछ टिप्स यहां-
Source: Thehealthsiteरिश्ते में जब कुछ ठीक ना चल रहा है तो लोग दूसरों के साथ जुड़ जाते हैं। सहानूभूति, प्रेम या केवल अच्छा टाइम बिताने के लिए किसी और के साथ ना जाएं। अपने साथी के साथ ईंमानदार रहें।
Source: Thehealthsiteअगर आपके पार्टनर और आपके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा तो आप ऐसे में आप किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें। कुछ दिनों तक इंतजार करें और दोबारा बात करने की कोशिश करें।
Source: Thehealthsiteअगर आप सचमुच अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो किसी भी झगड़े के बाद तलाक लेने की बात ना कहें। इससे आपका पार्टनर और खीज सकता है। यह तय कर लें कि तलाक की बात किए बिना झगड़े को सुझलाने की कोशिश की जाएगी।
Source: Thehealthsiteएक-दूसरे के प्रति मन में गुस्सा रखने से पार्टनर्स के बीच झगड़ा बढ़ सकता है। इसी गुस्से की वजह से छोटी-छोटी बात पर बहस करने और पार्टनर का अपमान करने जैसे काम लोग कर जाते हैं। इसीलिए, गुस्सा ना रखें और अपने साथी को माफ कर दें।
Source: Thehealthsiteभले ही लम्बे समय तक साथ रहने से अब आपके बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा लेकिन, इसका अर्थ यह नहीं कि आप अपने साथी का सम्मान भी ना करें। उसे अकेले में बाहर अन्य लोगों के बीच पूरी इज्जत दें और उनका अपमान करने से बचें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!