एक्सपर्ट के हिसाब से सुबह उठने का सबसे अच्छा समय क्या है?

बड़े-बुजुर्ग अक्सर जल्दी उठने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सुबह उठने का सबसे सही समय क्या है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस बारे में-

24 Sep, 2024

Kishori Mishra

आयुर्वेद के हिसाब से कब उठें?

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमें सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, जो सूर्योदय से करीब 1 घंटे 36 मिनट पहले शुरू होता है।

Source: Thehealthsite

ब्रह्म मूहुर्त में उठने के फायदे

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, तो आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त और फुर्तीला होता है।

Source: Thehealthsite

जनरल डॉक्टर्स की क्या है राय?

आप अपनी बॉडी क्लॉक, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य के आधार पर सुबह उठने का समय तय कर सकते हैं। आमतौर पर सुबह 6 से 8 बजे के बीच जागना आदर्श माना जाता है।

Source: Thehealthsite

कितने घंटे की नींद है जरूरी?

लगभग हर व्यक्ति को 8 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन आपको अपनी उम्र और लाइफस्टाइल को भी ध्यान में रखकर सोने का समय निर्धारित करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

लेट जगने से क्या होगा?

अगर आप लगातार लेट जगते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। मुख्य रूप से इससे स्लीपिंग पैटर्न पर बुरा असर पड़ता है।

Source: Thehealthsite

अच्छी नींद के लिए क्या खाएं?

अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छी और गहरी नींद आए, तो अपने आहार में नट्स, बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन युक्त आहार इत्यादि को जोड़ें।

Source: Thehealthsite

कौन सी चीजें नींद को प्रभावित करती हैं?

अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं, तो स्मोकिंग, कैफीन, जंकफूड्स और मसालेदार खानों से दूरी बना लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी