बेली फैट कम करने के बेस्ट एक्सरसाइज

पेट की अधिक चर्बी का कारण अनहेल्दी फूड्स, नींद की कमी और किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज न करना हो सकता है। ऐसे में बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए यहां बताई गई एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

28 Apr, 2024

Atul Modi

कार्डियो वर्कआउट

बेली फैट को तेजी से काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कार्डियो वर्कआउट कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

लेग इन-आउट

यह पेट की चर्बी कम करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। अगर आप इस एक्सरसाइज को रोजाना सुबह और शाम करीब 15-15 मिनट तक करते हैं तो पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लाइंग लेग रैजेस

पेट की चर्बी कम करने के लिए यह सबसे आसान एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से बढ़े हुए पेट को आसानी से कम किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

सिट अप्स

सिट अप्स एक्सरसाइज बढ़ी हुई पेट की चर्बी पर जल्दी असर करती है। अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं, तो यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

प्लैंक्स

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए यह एक बेहतर एक्सरसाइज साबित हो सकती है। आप इसे अपने वर्कआउट में शामिल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

रशियन ट्विस्ट

यह आपके पेट और कमर की चर्बी को कम करने में काफी कारगर हो सकता है। इसे रोजाना 10 मिनट तक करने से आप इसका असर देख सकते हैं।

Source: Thehealthsite

बैक लिफ्ट

अगर आप अपनी कमर के आसपास की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट की चर्बी से छुटकारा मिलेगा बल्कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सभी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

नौकासन

यह सबसे सरल और आसान एक्सरसाइज है, जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। इससे ना सिर्फ बढ़ा हुआ पेट कम होता है बल्कि आपकी कमर को भी अच्छा शेप मिलता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी