फील्ड में यूं 'फिट' रहते हैं शिखर धवन

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन अपने यूनिक स्टाइल और फैशन स्टेटमैंट के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्या आप शिखर की फिटनेस से इंप्रेस हैं?

05 Dec, 2022

Jitendra Gupta

शिखर की फिटनेस

शिखर धवन भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। शिखर बतौर एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में फिट रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं शिखर का फिटनेस रूटीन।

Source: Thehealthsite

खुश रहना मकसद

शिखर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि मेरे जीवन का मकसद खुश रहना और अपना बेस्ट देना है फिर चाहे वो फील्ड में हो या फिर घर पर।

Source: Thehealthsite

मैच के दौरान फिटनेस

शिखर का कहना है कि टूर्नामेंट के दौरान स्ट्रेंथ को मेंटेन रखना जरूरी है, जिसके लिए मैं सप्ताह में 2 से 3 दिन जिम करता हूं। इसके साथ 1 और 2 दिन कार्डियो भी शामिल है।

Source: Thehealthsite

योग के शौकीन शिखर

शिखर, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो के अलावा योग और पावर लिफ्टिंग करना भी पसंद करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

ये एक्सरसाइज पसंद

शिखर धवन को ग्लूट एक्सरसाइज, मोबिलिटी ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग करना पसंद है। इसके अलावा शिखर पुश प्रेस करना पसंद करते हैं। पुल डाउन, सिट अप्स भी रूटीन में शामिल है।

Source: Thehealthsite

पता लगाते हैं खामियां

दुश्मन यानि विपक्षी खिलाड़ी से भिड़ने से पहले शिखर अपने पुरानी वीडियो को देखते हैं ताकि अपनी खामियों और मजबूती का पता लगाया जा सके।

Source: Thehealthsite

शिखर की डाइट

शिखर का कहना है कि मैं बैलेंस्ड डाइट मेंटेन रखता हूं, जिसमें प्रोटीन और कार्ब की अच्छी मात्रा शामिल होती है। इसके अलावा उन्हें सब्जियां खाना पसंद हैं।

Source: Thehealthsite

ये चीजें पसंद

शिखर को तंदूरी चिकन, आलू के साथ मछली, ब्रोकली, तली हुई सब्जियां पसंद हैं और चीट मील के लिए वह आलू परांठा, डोसा, चिकन करी और मटन रोगन जोश खाते हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन का रखते हैं ख्याल

शिखर का कहना है कि ट्रेनिंग की वजह से बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है इसलिए अपनी स्किन का भी ख्याल रखने की जरूरत है। शिखर, स्किन को हाइड्रेट रखने में विश्वास रखते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी