Overweight Kids : मोटे बच्चे को पतला करने के 8 तरीके

हर साल 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस (World Obesity Day) मनाया जाता है। इस साल को बनाने का उद्देध लोगों में बढ़ते मोटापे के प्रति जागरुक करना है। खासतौर पर बच्चों के बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है।

03 Mar, 2023

Kishori Mishra

बच्चों का बढ़ रहा है मोटापा

आधुनिक समय में हर एक उम्र और वर्ग के लोगों को मोटापा प्रभावित कर रही है। खासतौर पर बच्चों में बढ़ाता मोटापा पेरेंट्स के लिए काफी ज्यादा चिंताजनक है। आइए जानते है बच्चों के बढ़ते मोटापे को कैसे करें कंट्रोल?

Source: Thehealthsite

फलों का कराएं सेवन

बच्चों को जंकफूड्स के बजाय फलों का सेवन कराएं, ताकि उनका मोटापा कंट्रोल में रह सके। फ्रेश फल फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होते हैं, जो मोटापे को कंट्रोल करने में असरदार हैं।

Source: Thehealthsite

हरी सब्जियां

हरी ताजी सब्जियां न सिर्फ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी होती हैं, बल्कि यह मोटापे को भी कंट्रोल रखने में प्रभावी हैं।

Source: Thehealthsite

दूध पिलाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का मोटापा कंट्रोल रहे तो उन्हें कैल्शियम से भरपूर दूध लें। लेकिन ध्यान रखें कि बच्चों को हमेशा लो फैट दूध दें। इससे मोटापा कंट्रोल में रहता है।

Source: Thehealthsite

पनीर है फायदेमंद

दूध के अलावा आप अपने बच्चों को पनीर भी दे सकते हैं। पनीर में आप हरी सब्जियों को मिक्स करें। इससे उन्हें संपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होता है।

Source: Thehealthsite

साबुत अनाज

मोटापा कंट्रोल करने के लिए बच्चों को फाइबर से भरपूर साबुत अनाज खिलाएं। इससे उनका शरीर एनर्जेटिक भी रहता है।

Source: Thehealthsite

दाल है फायदेमंद

बच्चों के लिए प्रोटीन से भरपूर दाल काफी हेल्दी होती हैं। इससे मोटापा भी कंट्रोल हो सकता है।

Source: Thehealthsite

अंडा या चिकन खिलाएं

बच्चों के मोटापे को कंट्रोल करने के लिए आप उन्हें अंडा या फिर चिकन दें। यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिससे मोटापा कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

योग और एक्सरसाइज कराएं

बच्चों के बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने के लिए बेहतर डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसके लिए आप उन्हें रोजाना योग और एक्सरसाइज करने का अभ्यास कराएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी