No Exercise Side Effects: एक्सरसाइज न करने से होते हैं ये 7 नुकसान

एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं एक्सरसाइज न करने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?

28 Mar, 2023

Kishori Mishra

हार्मोन असंतुलन

एक्सरसाइज न करने से शरीर में हार्मोन असंतुलित भी हो सकता है। ऐसे में थायराइड, डायबिटीज जैसी बीमारियां घेर सकती हैं।

Source: Thehealthsite

इम्यूनिटी कमजोर होना

एक्सरसाइज न करने वालों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियां चपेट में ले लेती हैं।

Source: Thehealthsite

खराब नींद

नियमित रूप से अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे आपकी नींद भी काफी हद तक प्रभावित होती है।

Source: Thehealthsite

कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां

एक्सरसाइज न करने वालों की हड्डियां और मांसपेशियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं, जो धीरे-धीरे आपको अंदर से खोखला बना सकती है।

Source: Thehealthsite

खराब हृदय स्वास्थ्य

हार्ट हेल्थ के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना जरूरी है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे आपका हार्ट हेल्थ भी खराब हो सकता है।

Source: Thehealthsite

वजन बढ़ना

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे

एक्सरसाइज न करने से मस्तिष्क में ब्लड अच्छे से फ्लो नहीं होता है, जिसकी वजह से आपकी मानसिक परेशानियां भी बढ़ती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सुबह 8 मिनट मेडिटेशन करने के 8 फायदे

अगली वेब स्टोरी