जब फिटनेस की बात आती है, तो एथलीट्स का नाम सबसे पहले आता है और उनमें से कुछ फुटबॉल प्लेयर भी हैं जिन्हें उनकी फिटनेस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
10 Jul, 2026
आजकल चर्चा में छाए हुए एर्लिंग हालैंड अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे फिट फुटबॉल प्लेयर्स में से एक गिना जाता है।
Source: Thehealthsiteफुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फिटनेस के दीवाने करोड़ों लोग हैं और अक्सर उन्हें अपने 7% बॉडी फैट के लिए खूब सराहा जाता है।
Source: Thehealthsiteअपनी स्पीड और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं किलियन एम्बाप्पे जो उनकी फिटनेस का दर्शाती है, उन्हें भी दुनिया के सबसे फिट फुटबॉलरों में से एक गिना जाता है।
Source: Thehealthsiteफुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेस्सी सबसे बड़े नामों में से एक है, जिन्हें उनकी स्पीड, फुर्ती और फिजिकल एंड्योरेंस के लिए जाना जाता है जो उनकी फिजिकल और मेंटल फिटनेस को दर्शाती है।
Source: Thehealthsiteभारतीय फुटबॉल के स्टार सुनील छेत्री के परफॉर्मेंस का लोहा दुनिया भी मानती है। उनके द्वारा किए गए गोल और रिकॉर्ड उनकी फिजिकल और मेंटल फिटनेस के बारे में सब कुछ बता देते हैं।
Source: Thehealthsiteबॉल का पीछा करते समय क्षण भर में दिशा बदल देने वाले नेय्मर भी दुनिया के सबसे फिट फुटबॉल प्लेयर्स में से एक गिने जाते हैं और दुनियाभर में लोग उनकी स्पीड और फुर्ती के दीवाने हैं।
Source: Thehealthsiteस्पेन के जाने-माने फुटबॉल प्लेयर एडामा ट्रैओरे को दुनियाभर के सबसे फिट फुटबॉल प्लेयर्स में से एक गिन जाता है और उनकी गिनकी अक्सर दुनिया में सबसे फास्ट फुटबॉल प्लेयर्स में भी की जाती है।
Source: Thehealthsiteबार्सिलोना और स्पेन के जाने-माने फुटबॉलर लैमिन यमल भी बेहद फिट फुटबॉल प्लेयर्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर बिना स्पीड कम किए दिशा बदलने की तकनीक के लिए सराहा जाता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!