Karwa Chauth पर ध्यान रखें ये 8 बातें

अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं तो, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि, आप इन दौरान हेल्दी रहें।

10 Oct, 2022

Pallavi

करवा चौथ पर व्रत

करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Source: Thehealthsite

एक दिन पहले से ही रहें हाइड्रेटेड

करवा चौथ निर्जला व्रत है तो आपको बार-बार प्यास लग सकती है। ऐसे में एक दिन पहले से ही ज्यादा पानी पिएं और पानी वाली चीजों को खाएं जैसे खीरा आदि।

Source: Thehealthsite

सरगी में ज्यादा ना खाएं

महिलाएं अक्सर सरगी के दौराम बहुत सारी चीजें खा लेती हैं जिससे उन्हें गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही प्यास भी लग सकती है। इसलिए सरगी में ज्यादा खाने से बचें।

Source: Thehealthsite

सरगी में खाएं फल और ठंडी चीजें

सरगी में आपको हल्के और पानी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप संतरा जूस, छाछ और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकती हैं।

Source: Thehealthsite

सरगी में पिएं नारियल पानी

सरगी के दौरान आपको नारियल पानी पीना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जिससे कमजोरी नहीं होती और ना ही शरीर में पानी की कमी होती है।

Source: Thehealthsite

व्रत खोलने पर खाएं हल्की चीजें

व्रत के बाद ज्यादा खाना गैस और बदहजमी का कारण बन सकता है। ऐसे में शुरुआत हल्की और आसानी से पचने वाली चीजों से करें। जैसे फल, ड्राई फ्रूट्स और सलाद।

Source: Thehealthsite

बीपी लो महसूस हो तो पिएं गर्म दूध

व्रत के बाद कई बार महिलाओं की बीपी लो हो जाती है। ऐसे में 1 कप गर्म दूध पिएं। ये बीपी सही कर देगा और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

Source: Thehealthsite

संतुलित मात्रा में पानी पिएं

व्रत के बाद अचानक से ज्यादा पानी ना पिएं। इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन के कारण सूजन आ सकती है। इसलिए आराम से संतुलित मात्रा में पानी पिएं।

Source: Thehealthsite

ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों से बचें

पीसीओडी की समस्या में महिलाओं को ज्यादा तले हुए खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा तले हुए खाने से पीसीओडी की समस्या ओर ज्यादा बढ़ जाती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: करवाचौथ से पहले क्या खाएं क्या नहीं

अगली वेब स्टोरी