जिम जाना ज्यादा बेहतर है या पैदल चलना?

भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग जिम जाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन आज भी गांव और कस्बों में लोग खूब पैदल चलते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा बेहतर क्या है?

03 Apr, 2025

Himank

मन शांत

ताजी हवा में टहलना दिमाग को शांत करता है और तनाव मुक्त बनता है। जिम में जो आप वर्कआउट करते हैं वह एक सीमित जगह पर करते हैं जहां पर आप शांत और फ्रेश फील नहीं कर पाते हैं।

Source: Thehealthsite

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

टहलने से दिल की धड़कन अच्छी होती है और खून का संचार बढ़ता है जिससे ब्लड प्रेशर अच्छा रहता है। जिम में कार्डियो एक्सरसाइ होती है लेकिन उसमें अधिक ताकत लगती है और टहलना एक आसान और कम ताकत वाला कार्य है।

Source: Thehealthsite

पाचन सही होता है

खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने से पाचन क्रिया अच्छी होती है और गैस एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या में राहत मिलती है। जिम की एक्सरसाइज से यह आसन और ज्यादा फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

वॉकिंग

जिम जाने के लिए समय और पैसे लगते हैं, लेकिन वॉकिंग आप किसी भी समय कर सकते हैं और कहीं भी कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

वजन घटाएं

जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए रोजाना टहलना एक बहुत अच्छी आदत हो सकती है। इसके लिए आपको किसी जिम जाने की आवश्यकता नहीं होती है आप किसी पार्क या किसी खुले एरिया में टहल सकते हैं।

Source: Thehealthsite

चोट नहीं लगती

जिम में भारी इक्विपमेंट उठाने से चोट लग सकता है। जोड़ों पर दबाव पड़ता है जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन टहलने से गठिया और अन्य जोड़ों की समस्याओं के दर्द में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

अकेले रहते हैं

जिम में लोग अकेले ही जाते हैं लेकिन टहलने वाले लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाते हैं और उनके साथ एक अच्छा समय बीतते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: जॉगिंग करने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे

अगली वेब स्टोरी