'Fighter' के लिए ऋतिक ने यूं बनाएं एब्स

फिल्म 'विक्रम-वेधा' की सफलता के बाद अब ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन जल्द ही 'फाइटर' नाम की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें उनका साथ देंगी दीपिका पादुकोण।

25 Oct, 2022

Jitendra Gupta

ऋतिक के ट्रेनर का खुलासा

जनवरी 2023 में रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में ऋतिक की फिटनेस और उनकी डाइट उनके फिल्म में किरदार की जान बताई जा रही है। खुद ट्रेनर क्रिस गेथिन ने इस बात का खुलासा किया है।

Source: Thehealthsite

बिस्तर परे थे ऋतिक

क्रिस ने बताया सुपरफिट होने के बाद भी ऋतिक पिछले तीन महीनों से बेड पर थे क्योंकि उन्हें डिस्क से जुड़ी कुछ दिक्कत हो गई थी लेकिन अब वह वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Source: Thehealthsite

खराब खान-पान का शिकार ऋतिक

क्रिस का कहना है कि ऋतिक बीते कुछ दिनों से बहुत ज्यादा खाना खा रहे थे और उन्होंने इस दौरान बहुत ज्यादा अनहेल्दी फूड्स का सेवन शुरू कर दिया था, जिससे उनका वर्कआउट रूटीन बिगड़ गया था।

Source: Thehealthsite

'फाइटर' की तैयारी में ऋतिक

क्रिस का कहना है कि ऋतिक ने ढेर सारी चोटों से पार पाई है लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और इच्छा ने उन्हें फिल्म के लिए नए अवतार में लाने का काम किया।

Source: Thehealthsite

2 बॉडी पार्ट पर फोकस

ऋतिक ने एक ट्रेनिंग सेशन में दो बॉडी पार्ट पर फोकस किया है और कभी-कभार सिर्फ एक ही बॉडी पार्ट पर फोकस किया था।

Source: Thehealthsite

20 मिनट कार्डियो किया

ऋतिक ने सप्ताह में 3 दिन स्ट्रेच और एक दिन का ब्रेक लिया। हर एक सेशन एक घंटा चलता था। जिसके बाद वो धीरे-धीरे 20 मिनट तक कार्डियो करते थे।

Source: Thehealthsite

दिन में 6 बार खाते हैं ऋतिक

ऋतिक दिन में छह बार तक खाते हैं और 4000 कैलोरी पूरे दिन में खा रहे हैं। वह प्रोटीन रिच डाइट ले रहे हैं, जिसमें चिकन, अंडे, प्रोटीन शेक शामिल है।

Source: Thehealthsite

आलू भी ऋतिक का फेवरेट

कार्ब के लिए ऋतिक आलू, शकरकंद, चावल और ओट्स का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं वह नट्स, अंडे का पीला भाग और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट सोर्स भी खा रहे हैं।

Source: Thehealthsite

चीट मील से दूर ऋतिक

ऋतिक मीठे के शौकीन हैं लेकिन फाइटर की तैयारी के लिए उन्हें किसी भी चीट मील की इजाजत नहीं है। इसलिए ऋतिक ने फिलहाल चीट मील से दूरी बनाई हुई है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी