जल्दी वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 8 चीजें, तेजी से होगा फैट बर्न

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी फूड्स खा सकते हैं। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए खाली पेट क्या खाएं?

08 Sep, 2023

priya mishra

पपीता

पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन कंट्रोल रहेगा।

Source: Thehealthsite

ओटमील

सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आप ओट्स को दूध और फ्रूट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप ओट्स दलिया का सेवन भी कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गुनगुना पानी शहद और नींबू

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

बादाम

वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करें। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

खजूर

खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट खजूर खाने से पाचन दुरुस्त होता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

Source: Thehealthsite

सेब और पीनट बटर

सेब और पीनट बटर का कॉम्बिनेशन वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सेब में कार्ब्स होते हैं, वहीं पीनट बटर में प्रोटीन होता है, जो वेट लॉस में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

दही

दही पाचन के लिए अच्छा होने के साथ ही वजन घटाने में भी मददगार होता है। अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट दही को फ्रूट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

चिया सीड्स

चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: तेजी से वजन घटाने के लिए चबाएं ये 7 हरे पत्ते

अगली वेब स्टोरी