मौसम का ये बदलाव कर न दे आपको बीमार, आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त करने में कारगर हैं आसान उपाय..
11 Oct, 2023
नींबू, संतरा, कीवी और अंगूर जैसे खट्टे और स्वादिष्ट फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं।
Source: Thehealthsiteहल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का सबसे बेहतरीन उपाय है। रोज रात में सोने से पहले 1 चम्मच हल्दी दूध में मिलाकर पीने से सेहत दुरुस्त होती है।
Source: Thehealthsiteमोटा अनाज यानी ज्वार, बाजरा, रागी आदि का भोजन में भरपूर प्रयोग करें। ये आपकी इम्यूनिटी को बेहतर रखते हैं।
Source: Thehealthsiteबदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए ग्रीन-टी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है, क्योंकि ये आपको संक्रमण से बचाने का काम करती है।
Source: Thehealthsiteइस बदलते मौसम में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि शरीर मे पानी का कमी न होने पाए। थोड़ी-थोड़ी देर के बाद कुछ न कुछ लिक्विड पदार्थ लेते रहें।
Source: Thehealthsiteइम्यूनिटी को दुरुस्त करने के लिए बेहद जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। ये आपको दिन भर ऊर्जा से भरा हुआ रखेगी।
Source: Thehealthsiteआरामदायक और भरपूर नींद हमारी इम्यूनिटी के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप नींद भरपूर नहीं ले रहें हैं तो आपके बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं।
Source: Thehealthsiteहेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बदलते मौसम में बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप खुद को पूरा कवर करके ही निकलें। जिससे आप सामान्य संक्रमण से बच सकें।
Source: Thehealthsiteजंक फूड या फास्ट फूड खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं हमारी सेहत के लिए उतने ही खराब साबित होते हैं। इस बदलते मौसम में आपको इनसे काफी दूर रहना चाहिए।
Source: Thehealthsiteइस बदलते मौसम में जरूरी है कि आप बहुत अधिक ठंडी चीजों के सेवन से खुद को दूर रखें। ठंडी चीजों के पाचन में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा लगानी होती है जो हमारी इम्यूनिटी के बिल्कुल अच्छा नहीं है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!