मोमोज खाना किसे पसंद नहीं है। मोमोज स्ट्रीट फूड के तौर पर काफी लोकप्रिय है। लेकिन कुछ एक्सपर्ट मोमोज नहीं खाने की सलाह देते हैं।
21 Aug, 2023
मोमोज आमतौर पर रिफाइंड आटे से बने होते हैं जो कई हानिकारक रसायन की मदद से बनाए जाते हैं। जो अग्नाशय को नुकसान पहुंचाते हैं और डायबिटीज का कारण बनते हैं।
Source: Thehealthsiteअक्सर रोडसाइड मिलने वाले मोमोज बहुत ही अनहाइजीनिक होते हैं। कीमत कम होती है और गुणवत्ता भी काफी खराब होती है।
Source: Thehealthsiteमोमोज बनाने में प्रयोग किए जाने वाले मीट, पनीर और सब्जियों की स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है। कई बार पनीर की शुद्धता पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं।
Source: Thehealthsiteमोमोज के साथ मिलने वाली लाल चटनी को सीधे तौर पर लाल मिर्च पीसकर बनाया जाता है जो पेट के लिए बहुत ही हानिकारक है।
Source: Thehealthsiteमोमोज में मोनोसोडियम ग्लूटामैट होने की अधिक संभावना होती है जो न केवल मोटापे का कारण बनता है बल्कि नर्वस सिस्टम संबंधित समस्याओं का भी कारण है।
Source: Thehealthsiteकुछ लोग डीप फ्राइड मोमोज खाना पसंद करते हैं जो की और भी ज्यादा नुकसानदायक है। यह गंभीर कब्ज का कारण बन सकता है।
Source: Thehealthsiteमोमोज में ज्यादातर पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया जाता है इसे यदि ठीक से ना पकाया जाए तो यह टेपवर्म का सोर्स बन सकते हैं। जो पूरे जीवन के लिए खतरा है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको मोमोज खाना पसंद है तो आप घर पर गेहूं के आटे और हेल्दी सब्जियों का इस्तेमाल कर बना सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं होगा।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!