ताजी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं. साथ ही, शरीर हेल्दी और फिट भी रहता है। आइए, जानते हैं सब्जियां खाना सेहत के लिए जरूरी क्यों माना जाता है?
20 Dec, 2023
सब्जियों का सेवन शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे मेटाबोलिज्म सही रहता है और आपका खाना सही से पचता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप अपने दिमाग को तेज रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में सब्जियों को शामिल करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फोलेट होते हैं, जो आपके मस्तिष्क के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
Source: Thehealthsiteसब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं। इससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं।
Source: Thehealthsiteगैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज हो या कब्ज दोनों में खाना सही से नहीं पच पाता है और अपच की स्थिति रहती है। जिससे गैस की समस्या होती है।
Source: Thehealthsiteफाइबर वेट लॉस में मदद करता है। ये आपके पेट को लंबे समय के लिए भरा हुआ रखता है जिससे भूख और क्रेविंग कंट्रोल रहती है।
Source: Thehealthsiteसब्जियों में कैरोटीनॉयड होते हैं जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों को होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसलिए आपको मक्का, लाल मिर्च, पालक और ब्रोकोली जैसी सब्जियों को खाना चाहिए।
Source: Thehealthsiteसब्जियों में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होते हैं। ये बीपी सही रखने के साथ शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteहमें रोज दो सब्जियां खानी चाहिए। इसके लिए हर बार और हर समय के खाने में दो कटोरी सब्जियां शामिल करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!