क्यों भारतीय रोजाना दोगुनी मात्रा में नमक खाते हैं?

नमक हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। नमक के बिना किसी भी खाने का स्वाद अधूरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रोजाना निर्धारित मात्रा से दोगुना नमक का सेवन करते हैं। ऐसा हम नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कहती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

20 May, 2024

priya mishra

नमक हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। नमक के बिना किसी भी खाने का स्वाद अधूरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रोजाना निर्धारित मात्रा से दोगुना नमक का सेवन करते हैं। ऐसा हम नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कहती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Source: Thehealthsite

अत्यधिक नमक खपत वाले शीर्ष 50 देशों में शामिल है भारत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी 'डब्ल्यूएचओ ग्लोबल रिपोर्ट ऑन सोडियम इनटेक रिडक्शन' में भारत को अत्यधिक नमक खपत वाले शीर्ष 50 देशों में शामिल किया गया है।

Source: Thehealthsite

रोजाना 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन करते हैं भारतीय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रति व्यक्ति के लिए प्रतिदिन नमक का आदर्श सेवन 5 ग्राम तक है। जबकि, अध्ययनों से पता चलता है कि भारतीय अक्सर प्रतिदिन 10 ग्राम से अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं।

Source: Thehealthsite

हाई सोडियम डाइट के कारण कई गंभीर बीमारियों का रिस्क

रिपोर्ट में कहा गया कि हाई सोडियम डाइट के कारण उच्च रक्तचाप, हृदय रोगों, गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस, मेनियार्स रोग और गुर्दे की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

भारतीय क्यों करते हैं ज्यादा नमक का सेवन?

कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि लगभग 70% नमक प्रोसेस्ड फूड्स और मसालों में छिपा होता है।

Source: Thehealthsite

प्रोसेस्ड फूड्स में होती है नमक की अत्यधिक मात्रा

आजकल भारत में लोग प्रोसेस्ड फूड्स और प्रिजर्वेटिव फूड्स का सेवन करते हैं, जिसमें नमक की उच्च मात्रा शामिल होती है।

Source: Thehealthsite

नमक के अधिक सेवन से डैमेज हो सकते हैं अंग

कुछ डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक बार जब अधिक नमक के सेवन से अंग डैमेज हो जाते हैं, तो क्षति को वापस ठीक किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

सोडियम का सेवन कम करना बहुत जरूरी है

WHO की रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि स्वास्थ्य में सुधार और गैर-संचारी रोगों के खतरे को कम करने के लिए सोडियम का सेवन कम करना अत्यधिक आवश्यक है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: ज्यादा नमक खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 8 गंभीर नुकसान

अगली वेब स्टोरी