Gajar or Chukandar ka Juice Kise Nahi Peena Chahiye: गाजर और चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इन लोगों को गाजर और चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए?
26 Feb, 2025
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो गाजर और चुकंदर का जूस पीने से परहेज करें। खासकर, किडनी में पथरी होने पर इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteगाजर और चुकंदर में शुगर अधिक होता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को गाजर और चुकंदर जूस का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteजिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है, उन्हें भी गाजर और चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। गाजर और चुकंदर का जूस पीने से बीपी कम हो सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको गाजर या चुकंदर से एलर्जी है, तो इस स्थिति में भी गाजर और चुकंदर का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। इस जूस को पीने से आपको दिक्कत हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर पेट खराब है, तो गाजर या चुकंदर का जूस पीने से बचें। दस्त या उल्टी जैसी स्थितियों में गाजर और चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए।
Source: ThehealthsiteDisclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!