हेल्थ के लिए कौन सा नमक होता है ज्यादा फायदेमंद ?

बाजार में कई तरह के नमक मौजूद हैं, जिसके चलते लोगों को अक्सर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर कौन सा नमक सेहत के लिए अच्छा है, तो आइए जानते हैं।

22 Nov, 2024

Vishal Giri

सेंधा नमक

इसे कच्चे रूप में प्राप्त किया जाता है और यह आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है, यह शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

हिमालयन पिंक सॉल्ट

मसूड़ों की समस्याओं जैसे दर्द और सूजन को दूर करने के लिए हिमालयन पिंक सॉल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए गुनगुने पानी में हिमालयन पिंक सॉल्ट मिलाकर इससे कुल्ला किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

समुद्री नमक

समुद्री नमक त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा की बाहरी परत से डेड सेल्स को हटाता है।

Source: Thehealthsite

काला नमक

यह भी एक प्रकार का नेचुरल नमक है और आयुर्वेद में इसे बहुत लाभकारी माना जाता है, यह पाचन में सुधार करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

सोडियम-फ्री नमक

इस नमक में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और यह हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए उपयुक्त है।

Source: Thehealthsite

सीहोर नमक

यह सेंधा नमक का एक प्रकार है, जो मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पाया जाता है। इसमें मिनरल्स की अच्छी खुराक होती है और यह पेट के लिए फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

रेगुलर टेबल सॉल्ट

यह सबसे सामान्य और आसानी से उपलब्ध नमक है। हालांकि इसमें बहुत अधिक सोडियम होता है और अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: ज्यादा नमक का सेवन करने से हो सकते हैं ये 7 नुकसान

अगली वेब स्टोरी