हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से हड्डी मजबूत हो सकती है।

30 May, 2025

Himank Dwivedi

हरी सब्जी

पालक, मेथी और ब्रोकली में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन अधिक मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

दूध और डेयरी

दूध, दही और पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। रोजाना नियमित रूप से इनका सेवन करने से हड्डी मजबूत होती है।

Source: Thehealthsite

मछली

सैल्मन और सार्डिन मछली में विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करते हैं और कैल्शियम को बढ़ाते हैं।

Source: Thehealthsite

बादाम और नट्स

बादाम और नट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है। ये हड्डियों को मजबूत करते हैं।

Source: Thehealthsite

अंजीर

सूखे अंजीर में कैल्शियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। ये हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

सोयाबीन और टोफू

सोयाबीन और टोफू में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी