Uric Acid Diet In Hindi: शरीर में यूरिक एसिड की अधिक मात्रा कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है जैसे- अर्थराइटिस।
29 Nov, 2022
जब हमारा शरीर अपशिष्ट पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता है, तो वह यूरिक एसिड के तौर पर हमारे जोड़ों में जाकर चिपक जाता है जो दर्द का कारण बनता है।
Source: Thehealthsiteयूरिक एसिड को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर इससे निजात पा सकते हैं, इसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।
Source: Thehealthsiteभोजन में फाइबर युक्त आहार को शामिल करने से यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। जैसे- हरी सब्जियां, ओट्स, साबुत अनाज और फल।
Source: Thehealthsiteशोध के मुताबिक विटामिन सी का सेवन यूरिक एसिड की अधिक मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। आंवला, नींबू और संतरा विटामिन सी के उत्कृष्ट स्रोत हैं।
Source: Thehealthsiteजोड़ों में यूरिक एसिड का जमा ना हो इसके लिए जरूरी है कि आप तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें। जैसे- पानी, नारियल पानी, फलों के रस आदि।
Source: Thehealthsiteथियोब्रोमाइन एक अल्कलॉइड है जो कैफीन के समान है जो मुख्य रूप से कोकोआ की फलियों में पाया जाता है। उच्च यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए थियोब्रोमाइन अल्कलॉइड बहुत मददगार है।
Source: Thehealthsiteसब्जियां हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद करती हैं और यूरिक एसिड को भी कंट्रोल में रखती हैं। हालांकि, पालक, शतावरी, मटर और फूलगोभी जैसी सब्जियों से बचना चाहिए। टमाटर, ब्रोकली और खीरा कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें आप खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteबेरीज में एंथोसायनिन नामक पदार्थ से बने एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो यूरिक एसिड को कम करने में सहायक हैं। यह यूरिक एसिड को क्रिस्टलाइज़ होने और जोड़ों में जमा होने से भी रोकता है।
Source: Thehealthsiteग्रीन टी में कैटेचिन नामक पदार्थ पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में बेहद मददगार हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!