Lungs ko Healthy Rakhne ke Liye Kya Khaye: फेफड़े हमारे शरीर के अहम अंग हैं। इसलिए इनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, सर्दियों में श्वसन-तंत्र और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
10 Jan, 2025
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। लहसुन खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। लहसुन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट 3-4 लहसुन की कलियां खा सकते हैं। लहसुन फेफड़ों में जमा बलगम को भी आसानी से निकल जाता है।
Source: Thehealthsiteअदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। अदरक को फेफड़ों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अदरक खाने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अदरक का काढ़ा पी सकते हैं। अदरक को चबाना भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteचुकंदर फेफड़ों के लिए काफी लाभकारी होता है। चुकंदर फेफड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। चुकंदर खाने से शरीर में आयरन का स्तर भी बढ़ता है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप चुकंदर का जूस (Beetroot Juice Benefits) पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसर्दियों में पत्तेदार साग आसानी से मिल जाते हैं। पत्तेदार सब्जियां आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम समेत कई विटामिन्स से भरपूर होते हैं। पत्तेदार सब्जियां खाने से फेफड़ों की सूजन कम होती है। ये सब्जियां संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती हैं।
Source: Thehealthsiteसेब विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होते हैं। इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो फेफड़ों के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब खाने से श्वसन-तंत्र को भी मजबूती मिलती है।
Source: Thehealthsiteसर्दियों में ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। नट्स फेफड़ों की सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना बादाम, अंजीर, खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteकद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कद्दू में कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में असरदार होता है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना कद्दू का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!