लिवर को डिटॉक्स करने के लिए क्या खाना चाहिए?

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। इसलिए इसका स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लिवर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। इसके लिए आप कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें-

07 Apr, 2025

Anju Rawat

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं। सब्जी खाने से लिवर में जमा विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

खट्टे फल खाएं

खट्टे फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही, लिवर की सफाई भी करते हैं। लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। ग्रीन टी पीने से लिवर भी डिटॉक्स होता है। इससे लिवर हेल्दी बनता है।

Source: Thehealthsite

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। आपको अपनी रोज की डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए। खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

पुदीने का पानी

लिवर की सफाई करने के लिए आप पुदीने का पानी भी पी सकते हैं। आप एक गिलास पानी में पुदीने की पत्तियां उबालें और फिर छानकर इस पानी को पी लें।

Source: Thehealthsite

धनिया का पानी

धनिया के बीजों का पानी भी लिवर हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: क्‍या ज्‍यादा मूंगफली खाने से ल‍िवर खराब हो जाता है?

अगली वेब स्टोरी