Sugar Level Kaise Kam Kare: अगर आपको डायबिटीज है, तो डाइट का खास ख्याल रखें। आप रोज सुबह इन चीजों का सेवन करके शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे।
08 May, 2025
डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी के दानों का पानी बेहद फायदेमंद होता है। यह शुगर लेवल को कम करता है। आप रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाने डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे छानकर पी लें।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज रोगी जामुन के बीजों का पाउडर भी ले सकते हैं। आप एक गिलास पानी लें और इसमें 1 चम्मच जामुन के बीजों का पाउडर मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलेगी।
Source: Thehealthsiteशुगर लेवल कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। आयुर्वेद में इसे हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद बताया गया है।
Source: Thehealthsiteएलोवेरा जूस भी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह एलोवेरा जूस पिएंगे, तो इससे शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको डायबिटीज है, तो करेले का जूस जरूर पिएं। करेले का जूस शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। आप रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआंवला जूस पीने से भी शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। आप एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच आंवला जूस डालें। रोज सुबह इस जूस को पिएं। इससे डायबिटीज रोगियों को काफी फायदा मिलेगा।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!