थायराइड रोगियों को क्या खाना चाहिए?

Foods to Eat in Thyroid: थायराइड एक आम बीमारी है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। यह गलत डाइट और खराब जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारी है। जब थायराइड ग्रंथि, थायराइड हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पाती है, तो इसी स्थिति को थायराइड कहा जाता है। आइए, जानते हैं थायराइड रोगियों को क्या खाना चाहिए?

01 May, 2025

Anju Rawat

फलों का सेवन करें

अगर आपको थायराइड है, तो अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें। फलों में फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इससे थायराइड फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

सब्जियों का सेवन करें

थायराइड रोगियों के लिए सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद होता है। आपको मैग्नीशियम से भरपूर सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।

Source: Thehealthsite

आयोडीन का सेवन करें

आयोडीन की कमी से थायराइड रोग हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में आयोडीन को जरूर शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में नमक का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

सी-फूड खाएं

थायराइड रोगियों को अपनी डाइट में सी-फूड जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन करें

थायराइड रोगियों को ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी करना चाहिए। आप ब्राजील नट्स, काजू और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाते हैं।

Source: Thehealthsite

विटामिन-डी

थायराइड रोगियों में विटामिन-डी की कमी देखी जाती है। इसलिए अगर आपको भी थायराइड है, तो विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: थायराइड में गलती से भी नहीं खानी चाहिए ये 7 चीजें, वरना बढ़ जाएंगी परेशानियां

अगली वेब स्टोरी