गर्मियों की डाइट हेल्दी होनी चाहिए। इस मौसम में ऐसा खाना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की पूर्ति हो। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें, गर्मियों में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
08 Apr, 2025
आपको सुबह खाली पेट नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रॉलाइट्स होते हैं, जो आपको हेल्दी बनाए रखते हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में तरबूज और खरबूजा भी खूब खाया जाता है। आपको रोज सुबह तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की पूर्ति होगी।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाना बेहद फायदेमंद होते हैं। इनकी तासीर सामान्य हो जाती है। आप बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में अनार खाना भी फायदेमंद होता है। अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में आप सुबह ओट्स का सेवन कर सकते हैं। जो लोग वर्कआउट करते हैं, उनके लिए ओट्स ब्रेकफास्ट का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Source: Thehealthsiteसुबह खाली पेट दलिया का सेवन भी किया जा सकता है। आप रोज सुबह नाश्ते में दूध वाला या नमकीन दलिया खा सकते हैं।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!