गर्मियों में लू लगने पर शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना जरूरी होता है। लू में इन सभी चीजों का सेवन करने से बॉडी को राहत मिल सकती है। आइए, जाने गर्मियों में लू लगने पर क्या खाएं-
27 May, 2025
गर्मियों में लू लगने पर नारियल पानी पिएं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा सोर्स होता है। नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।
Source: Thehealthsiteतरबूज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को ठंडक पहुचाने में सहायक होती है।
Source: Thehealthsiteदही को रोज खाना चाहिए। यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स होता है। दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाता है।
Source: Thehealthsiteखीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह गर्मियों में लू लगने पर बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteरोज दोपहर में नींबू पानी पीना अपने रूटीन में शामिल करें। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले संक्रमण से बचाव करता है।
Source: Thehealthsiteलू लगने पर आप आंवला जूस पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
Source: Thehealthsiteछाछ इलेक्ट्रोलाइट्स और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो लू लगने पर शरीर को हाइड्रेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!