एसिडिटी एक आम समस्या है, जिससे आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। मसालेदार या तला-भुना खाना खाने से एसिडिटी हो सकती है। पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने की वजह से ऐसा होता है। इससे पेट और सीने में जलन हो सकती है। खट्टी डकार और पेट में दर्द भी एसिडिटी के लक्षण हैं।
07 Mar, 2025
एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप धनिया का पानी पी सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। अगर आप धनिया का पानी पिएंगे, तो इससे पेट और सीने की जलन शांत होगी।
Source: Thehealthsiteएसिडिटी होने पर नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। एसिडिटी से परेशान हैं, तो रोज सुबह 1 गिलास नारियल पानी जरूर पिएं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी।
Source: Thehealthsiteगैस और एसिडिटी में फाइबर युक्त फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप पपीता, सेब, बेर, नाशपाती और केला आदि का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteछाछ पीने से भी एसिडिटी से राहत मिल सकती है। अगर आपको एसिडिटी रहती है, तो लंच के बाद छाछ का सेवन जरूर करें। इससे पेट को ठंडक और आराम मिलेगा।
Source: Thehealthsiteठंडा दूध भी एसिडिटी से राहत दिला सकता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। आप रात को सोते समय ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteएसिडिटी से परेशान हैं, तो सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप इसका पानी पिएंगे, तो इससे पेट को ठंडक मिलेगी और एसिडिटी दूर होगी।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!