एक्सरसाइज करने से 30-40 मिनट पहले ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे वर्कआउट के दौरान एनर्जी बढ़े और थकान महसूस न हो। आइए, जानते हैं एक्सरसाइज से पहले आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं -
24 May, 2024
ओट्स विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिलेगी।
Source: Thehealthsiteकेला एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स है। इसमें पोटैशियम होता है, जिससे वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव नहीं आता है। आप वर्कआउट से पहले 1 से 2 केला खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteएक्सरसाइज करने से पहले एक मिक्स ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
Source: Thehealthsiteआप चाहें तो एक्सरसाइज से 30-40 मिनट पहले फल और योगर्ट खा सकते हैं। ये कॉम्बिनेशन आपके एनर्जी लेवल को तुरंत बूस्ट करेगा।
Source: Thehealthsiteवर्कआउट से पहले अंडे का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। आप एक्सरसाइज करने से पहले 1-2 उबले अंडे या अंडे का आमलेट खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसेब और पीनट बटर के कॉम्बिनेशन को वर्कआउट से पहले खाना फायदेमंद होता है। इससे आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिलेगी और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।
Source: Thehealthsiteएक्सरसाइज करने से पहले आप होल ग्रेन ब्रेड और सब्जियों का सैंडविच खा सकते हैं। इसमें कार्ब्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिलती है।
Source: Thehealthsiteवर्कआउट से पहले आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे वर्कआउट में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!