गर्मियों के महीने में तबीयत जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे गर्मी से बचने के लिए 7 सुपरफूड जिससे गर्मियों में होने वाली समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।
12 Mar, 2025
खीरे में 95% पानी होता है जो गर्मियों में बॉडी हाइड्रेट रखता है और त्वचा का रूखापन भी दूर करता है।
Source: Thehealthsiteतरबूज में 90% पानी होता है। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
Source: Thehealthsiteपुदीने की तासीर ठंडी होती है जो पेट को कूल रखता है। पुदीना खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गैस, कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में दही और छाछ का सेवन जरूर करें। दही और छाछ शरीर को ठंडक देते हैं।
Source: Thehealthsiteबेल का शरबत पीएं। बेल में ठंडक देने वाले तत्व होते हैं जो शरीर को ठंडक देते है और एसिडिटी, जलन जैसी समस्या में राहत देते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में नारियल पानी पीने से बॉडी को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं जो शरीर में नमक और पानी की कमी नहीं होने देते।
Source: Thehealthsiteआम में विटामिन ए विटामिन सी और फाइबर जैसी कई गुण होते हैं। गर्मियों में इसे खाने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है और और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!