Kheera Khane ke Bad Kya Nahi Khana Chahiye: खीरा सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा बेहद अधिक होती है। इसलिए गर्मी में खीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन, आपको खीरे के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
07 May, 2025
खीरा खाने के बाद आपको खट्टे फलों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आपको संतरा, नींबू और अंगूर जैसे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteखीरा खाने के बाद आपको दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इससे भी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इससे उल्टी और दस्त जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Source: Thehealthsiteखीरा खाने के बाद पानी पीने से भी बचें। दरअसल, खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप खीरे के बाद पानी पिएंगे, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।
Source: Thehealthsiteखीरा खाने के बाद फलों का जूस पीने से भी बचें। यह कॉम्बिनेशन पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर, संतरे का जूस पीने से परहेज करें।
Source: Thehealthsiteज्यादातर लोग खीरा और टमाटर का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन आपको खीरे के साथ टमाटर का सेवन करना से बचना चाहिए। इससे आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteखीरा खाने के बाद आलू का सेवन भी नहीं करना चाहिए। आलू में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। इससे पाचन-तंत्र में रुकावट आ सकती है। इससे आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!