नमक हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसका अधिक या कम सेवन स्वास्थ्य पर कई तरह के असर डाल सकता है। इसलिए नमक का सही मात्रा में सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप कुछ दिनों तक नमक खाना छोड़ते हैं, तो आपके शरीर में निम्न बदलाव दिख सकते हैं।
09 Jan, 2025
नमक का कम मात्रा या पूरी तरह से सेवन न करने से आपका ब्लड प्रेशर गिर सकता है। वहीं, अगर आप ज्यादा खाते हैं, तो ब्लड प्रेशर बढ़ भी सकता है।
Source: Thehealthsiteनमक हमारे शरीर में पानी को बनाए रखने में असरदार होता है। ऐसे में अगर आप पूरी तरह से नमक खाना छोड़ते हैं, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteलगातार कुछ दिनों तक नमक न खाने से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है। दरअसल, नमक की कमी के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteनमक का सेवन बिल्कुल भी न करने से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ सकता है। दरअसल, सोडियम न्यूरोट्रांसमिशन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसकी कमी तंत्रिका तंत्र की परेशानी बढ़ा सकता है।
Source: Thehealthsiteनमक पानी को रोकने में मदद करता है। अगर आप नमक बिल्कुल भी नहीं खाते हैं, तो इससे आपका वजन भी कम हो सकता है।
Source: Thehealthsiteनमक न खाने से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको बार-बार चक्कर भी आ सकता है।
Source: Thehealthsiteनमक न खाने से शरीर में सोडियम की कमी कमी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके शरीर का ऊर्जा स्तर गिर सकता है। इससे आप काफी थकान हुआ भी महसूस कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!