5-10 साल के बच्चों के लिए जरूरी फूड्स

आज हम 5-10 साल के बच्चों के लिए जरूरी फूड्स के बारे में जानेंगे, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

11 Jun, 2024

Atul Modi

सब्जियां

बच्चों की डाइट में सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप उन्हें पत्तेदार, बिना पत्ते वाली, फलियां इत्यादि का चयन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

विभिन्न प्रकार के फल

बच्चों के विकास के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में आप उन्हें तरह-तरह के फल खिला सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें एक सर्विंग में दो फल, बिना चीनी के डिब्बाबंद फल इत्यादि दे सकते हैं।

Source: Thehealthsite

साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप उन्हें किसी भी तरह का अनाज खिला सकते हैं, चाहे वह साबुत अनाज के रूप में हो या ब्रेड, पास्ता और ओट्स के रूप में। आप पूरे दिन में अनाज की 4-6 सर्विंग के साथ उनकी पूर्ति कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

प्रोटीन

बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। ऐसे में आप उन्हें प्रोटीन से भरपूर फूड्स खिला सकते हैं। इसके लिए अंडे और मछली, टोफू, नट्स और बीज और फलियां आदि चुन सकते हैं।

Source: Thehealthsite

दूध

बच्चों को आप दूध और दूध से बने प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर आदि खिला सकते हैं। यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं।

Source: Thehealthsite

फाइबर

आप बच्चों को उनकी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स खिला सकते हैं। यह पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी