धीरे-धीरे सुहाना मौसम ठंड की ओर बढ़ रहा है। लोगों ने अपने-अपने बंद संदूकों से गर्म कपड़ें निकालने शुरू कर दिए हैं क्योंकि बदलता मौसम आपको बीमार बना सकता है।
31 Oct, 2022
सर्दियों के शुरू होने पर अक्सर गंभीर बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए आपको सब्जियों का सेवन करने की जरूरत है। जानिए कौन सी सब्जियां हैं फायदेमंद।
Source: Thehealthsiteब्रोकली को उबालकर खाना से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही आपको फाइबर, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
Source: Thehealthsite100 ग्राम ब्रोकली से आप 89.2 मिलीग्राम विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा मान लीजिए कि एक कप उबली हुई ब्रोकली से विटामिन सी की 57 फीसदी डेली की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteशिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसमें विटामिन सी की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। शिमला मिर्च संतरी, हरी और लाल और पीली रंग की होती है, जिसमें से हरी सबसे ज्यादा खाई जाती है।
Source: Thehealthsiteकई रिपोर्ट्स में ये साफ हो चुका है कि एक शिमला मिर्च से ही आप अपनी डेली की विटामिन सी की जरूरत का 169 फीसदी हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteकेल एक ऐसी सब्जी है, जिसे विटामिन सी के लिए दुनिया के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माना जाता है। इस हरी सब्जी में दूसरी सब्जियों के मुकाबले काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन ए, के और फोलेट से संपन्न केल एक ऐसी सब्जी है, जिसका सिर्फ 100 ग्राम सेवन आपको 120 एमजी विटामिन सी प्रदान कर सकता है।
Source: Thehealthsiteजब बात विटामिन सी की होती है तो टमाटर का नाम भी इस सूची में शीर्ष पांच की गिनती में आता है। टमाटर में और भी ढेर सारे गुण होते हैं, जो इसे एक फायदेमंद सब्जी बनाते हैं।
Source: Thehealthsiteएक टमाटर में आपकी डेली की विटामिन सी की मात्रा को पूरा करने की 28 फीसदी संभावना होती है। इसके अलावा टमाटार में पोटेशियम, विटामिन बी और विटामिन ई भी होता है, जो आपको हेल्दी बनाता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!