गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए करें ये 7 काम, नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

पानी पीना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने (Sharir mein pani kam hone) का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए। डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी का स्तर कम हो जाने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए (How to prevent dehydration) आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

16 Apr, 2025

Sadhna Tiwari

2 लीटर पानी पिएं

गर्मियों में रोजाना 2-3 लीटर पानी या 8-10 गिलास पानी पिएं।

Source: Thehealthsite

धूप में जानें से बचें

गर्मियों में धूप के समय बाहर जाने से बचें। धूप में रहने से पसीना अधिक आता है और डिहाइड्रेशन बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

छाछ पिएं

रोजाना लंच के बाद एक गिलास छाछ में काला नमक मिलाकर पिएं।

Source: Thehealthsite

फ्लेवर्ड वॉटर पिएं

पानी का स्वाद और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आप पानी में ककड़ी, नींबू और पुदीना जैसी चीजें मिलाकर रखें। यह फ्लेवर्ड वॉटर आपको तरोताजा रखते हैं।

Source: Thehealthsite

जूसी फल-सब्जियां खाएं

अपनी डेली डाइट में रसीली सब्जियों और फलों को शामिल करें। ककड़ी, लौकी, टमाटर, संतरे, नींबू और तरबूज का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

नारियल पानी पिएं

शरीर में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बढ़ाने केे लिए दिन में 1 बार नारियल पानी जरूर पिएं।

Source: Thehealthsite

बाहर भी पिएं पर्याप्त पानी

जब भी घर से बाहर जाएं तो अपने साथ पानी की बोतल रखें। इसके अलावा नींबू पानी और गन्ने का जूस गर्मियों में जरूर पिएं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer:

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में जरूर खाएं ये 7 सुपरफूड, नहीं लगेगा भारीपन

अगली वेब स्टोरी