बच्चों के फेवरेट इंस्टैंस नूडल्स खाने से उन्हें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।
03 Sep, 2024
इंस्टैंट नूडल्स ना केवल बच्चों बल्कि बड़ों को भी खूब भाते हैं क्योंकि, इनका स्वाद उन्हें खूब पसंद आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये नूडल्स खाने से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteइंस्टेंट नूडल्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
Source: Thehealthsiteइंस्टैंट नूडल्स में पोषक तत्वों की मात्रा लगभग ना के बराबर होती है। वहीं, इसमें फाइबर और मिनरल्स भी नहीं होते। फाइबर की कमी से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteअधिक सोडियम या नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
Source: Thehealthsiteअधिक नमक वाला खाना खाने से किडनियों को नुकसान पहुंचता है। इससे किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteफ्राइड नूडल्स में तेल भी होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में बढ़ा सकता है। इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteबिना पोषण वाला फूड है नूडल्स इसीलिए, इनका बहुत अधिक सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे आपकी इम्यून पॉवर भी कम हो सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!