Kamal ki Chai peene ke fayde: कमल का फूल सुंदर और पवित्र माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, पूजा के लिए इस्तेमाल होनेवाले इन सुंदर फूलों की चाय भी बनती है जो आपको स्वस्थ बनाती है।
23 Sep, 2024
कमल की चाय ना केवल स्वाद में अलग और स्पेशल है बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। आइए जानें इसे बनाने का तरीका और कमल की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ।
Source: Thehealthsiteएक गिलास पानी को उबलने के लिए रखें। जब पानी उबल जाए तो उसमें कमल के फूलों की पंखुड़ियां डाल दें। 2 घंटे के लिए फूल को पानी में रहने दें और बर्तन को ढंक दें। गैस बंद कर दें और 2 घंटे के बाद इसे छान कर पीएं। इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
Source: Thehealthsiteमहिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से आराम दिलाता है कमल का फूल। आप इसकी चाय पीएं, पीरियड क्रैम्प्स और कमजोरी से आपको आराम मिलेगा।
Source: Thehealthsiteरक्त में घुली अशुद्धियों को साफ करने के लिहाज से भी कमल के फूलों की चाय फायदेमंद है। यह चाय पीने से आपकी स्किन प्रॉब्लम्स भी कम हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteकमल के फूलों में एपोमोर्फिन और न्यूसीफेरिन नामक न्यट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व तनाव कम करते हैं और डिप्रेशन के लक्षणों से राहत दिलाते हैं।
Source: Thehealthsiteकमल की चाय पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम होता है। इससे कार्डियाक अरेस्ट का खतरा भी कम होता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में कमल की चाय पीने से बॉडी टेम्परेचर संतुलित रहता है और यह शरीर को ठंडक देता है। यह बार-बार लगने वाली प्यास को भी कम करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!