बच्चों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी से कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें आंखों का फड़फड़ाना, सिरदर्द, आंखें कमजोर होना, हड्डियों की परेशानी इत्यादि शामिल है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें कुछ हेल्दी आहार दे सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
16 May, 2024
मैग्नीशियम की कमी को दूर करने में किशमिश प्रभावी विकल्प है। ¼ कप किशमिश से आपके शरीर को 10 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्राप्त हो सकता है।
Source: Thehealthsiteशरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने में ब्लैक बीन्स हेल्दी हो सकता है। ¼ कप पकी हुई ब्लैक बीन्स में 30 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
Source: Thehealthsiteबच्चों को पका हुआ पालक खिलाएं। ¼ कप पके हुए पालक से 37 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्राप्त हो सकता है।
Source: Thehealthsite¼ कप तेल में भुनी हुई मूंगफली से 60 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्राप्त हो सकता है। इससे मैग्नीशियम की कमी को दूर किया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteशरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने में भुना काजू हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। 28 ग्राम भुने हुए काजू से 73 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्राप्त हो सकता है।
Source: Thehealthsiteबच्चों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें सोया मिल्क दे सकते हैं। 1 कप सादा सोया दूध में लगभग 60 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!