सर्दियों में बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाते हैं ये सुपरफूड्स

सर्दियों में बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने के लिए कुछ खास सुपरफूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, ये न केवल बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, बल्कि सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी बचाव करते हैं।

17 Dec, 2024

Vishal Giri

संतरा का सेवन

संतरे में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, विटामिन C सर्दी-खांसी को दूर करने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है।

Source: Thehealthsite

पपीता का सेवन

पपीते में विटामिन A और C होते हैं, जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं, यह सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

Source: Thehealthsite

शहद का सेवन

शहद का सेवन बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करता है, यह गले को सुकून देता है और खांसी को कम करता है।

Source: Thehealthsite

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते सर्दी-खांसी में बहुत लाभकारी होते हैं, यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

अदरक

अदरक का सेवन बच्चों के लिए सर्दी-खांसी के इलाज में बहुत मददगार है, यह शरीर में गर्माहट पैदा करता है और खांसी व जुकाम के लक्षणों को कम करता है।

Source: Thehealthsite

हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन के सेवन से शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, यह बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी से बचाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बच्चों की ये 8 बुरी आदतें कर देती हैं दिमाग को धीमा

अगली वेब स्टोरी