डायबिटीज रोगी को सर्दी में गर्मी देने वाले 'सुपरफूड्स'

सर्दियां आ चुकी हैं और बस गर्म कपड़े लोगों ने निकालने शुरू ही कर दिए हैं। लेकिन सर्दियों में सिर्फ कपड़ों से बात नहीं बनेगी बल्कि आपको दूसरे काम भी करने होंगे।

09 Nov, 2022

Jitendra Gupta

डाइट का रखें ध्यान

सर्दियां शुरू होने से पहले अक्सर सुबह और रात की ठंड आपको बीमार बना सकती है। इसलिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जो आपको गर्म रखने के साथ हेल्दी भी रखें।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज रोगियों के लिए फूड्स

डायबिटीज रोगियों को ठंड में ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत होती है, जो उनका ब्लड शुगर न बढ़ाए। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए सर्दियों के लिए खास फूड्स।

Source: Thehealthsite

आंवला

आंवला में मौजूद विटामिन सी और क्रोमियम आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है।

Source: Thehealthsite

चुकंदर

चुकंदर में मौजूद फाइबर, पोटेशियम, आयरन, मैंग्नीज और फाइटोकैमिकल्स आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने में मदद करते हैं। चुकंदर भी इंसुलिन लेवल को बेहतर बनाता है।

Source: Thehealthsite

बाजरा

फाइबर से संपन्न बाजरा और इसका लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये आपके प्रोटीन इनटेक को भी बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

गाजर

गाजर में मौजूद एक अनूठा फाइबर न सिर्फ आपके रक्त प्रवाह में शुगर को रिलीज करने के काम को धीमा करता है बल्कि आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में भी मदद करता है।

Source: Thehealthsite

हल्दी की जड़

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी है और इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव आपकी शुगर की परेशानी को कम कर सकता है।

Source: Thehealthsite

संतरा

डायबिटीज रोगियों के लिए संतरा भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। संतरे का लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स आपके ब्लड शुगर को फौरी तौर पर कंट्रोल करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

दालचीनी

दालचीनी में मौजूद आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करते हैं और डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी