डेंगू, एडीज (Aedes) मच्छर के काटने के कारण होता है। डेंगू वायरस से तेज बुखार के साथ शरीर में प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगते हैं।
17 Oct, 2022
डेंगू में बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के कारण लंबे समय तक व्यक्ति कमजोर रहता है। ऐसे में सही डाइट, तेजी से रिकवरी में मदद कर सकती है।
Source: Thehealthsiteपपीते के पत्ते प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं जो डेंगू के रोगी के लिए बहुत ही कारगर है।
Source: Thehealthsiteअनार में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि थकान को कम करने और प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, इस दौरान अनार खाएं।
Source: Thehealthsiteएंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर संतरा, डेंगू वायरस के इलाज में मदद करता है। ये रिकवरी में तेजी लाता है।
Source: Thehealthsiteहल्दी एंटीसेप्टिक है और मेटाबॉलिज्म बूस्टर होने के कारण कई डॉक्टर दूध के साथ हल्दी के सेवन की सलाह भी देते हैं। यह तेजी से ठीक होने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteमेथी हल्के ट्रैंक्विलाइज़र के रूप में काम करती है जो दर्द को कम करने में सहायता करती है। यह तेज बुखार को कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteडेंगू के कारण आमतौर पर डिहाइड्रेशन होता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और कुछ खास पोषक तत्व होते हैं जो कि डेंगू रोगियों के लिए फायदेमंद है।
Source: Thehealthsiteडेंगू में तुलसी, अश्वगंधा, अदरक, गिलोय, और एलोवेरा के नियमित सेवन की सलाह दी जाती है। यह विटामिन सी से भरपूर हैं और रिकवरी में मददगार।
Source: Thehealthsiteडेंगू में ऑयली फूड्स के सेवन से बचें। साथ ही ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों को भी खाने से बचें। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!