गर्मी में ज्यादा आम खाने के नुकसान

आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन, अगर आप ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करेंगे, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। गर्मी में ज्यादा आम खाना नुकसानदायक हो सकता है।

09 Apr, 2025

Anju Rawat

वजन बढ़ सकता है

आम में कैलोरी अधिक होती है। ज्यादा आम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप ओवरवेट हैं, तो ज्यादा आम खाने से बचें।

Source: Thehealthsite

पेट से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा आप खाने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। इससे आपको पेट में सूजन और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा आम खाने से कब्ज भी बन सकती है।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज रोगियों के लिए

आम में कार्ब्स अधिक होते हैं, जो शुगर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। ज्यादा आम खाना डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

शरीर में गर्मी

आम की तासीर गर्म होती है। अगर आप ज्यादा आम खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इससे एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

त्वचा पर रैशेज

ज्यादा आम खाने से त्वचा पर फोड़े-फुंसियां और रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आम खाने से मुंहासों की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: Eating Mangoes In Excess: बहुत ज्यादा आम खाने के 6 नुकसान

अगली वेब स्टोरी