Egg Side Effects: ज्यादा अंडे खाने से हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स और नुकसान

अंडा भले ही हेल्दी फूड है लेकिन ज्यादा अंडे खाने से हार्ट अटैक और अन्य कई बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है।

08 Mar, 2023

Sadhna Tiwari

हेल्दी होकर भी क्यों खराब है अंडे का सेवन

सर्दी हो या गर्मी अंडा लोगों की रोजमर्रा की डाइट में शामिल होता है। लेकिन, बहुत अधिक मात्रा में अंडे खाने से लेने के देने पड़ सकते हैं।

Source: Thehealthsite

संभलकर खाएं अंडा, हो सकते हैं ये नुकसान

कुछ स्टडीज के अनुसार एक दिन में 2-3 अंडे खाने से प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा प्राप्त हो सकती है। लेकिन, इससे अधिक अंडे खाने से नुकसान हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बढ़ सकता है बॉडी फैट

ज्यादा अंडे खाने से शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। जिससे, मोटापा और अन्य कई बीमारियां बढ़ सकती हैं।

Source: Thehealthsite

हार्ट को हो सकता नुकसान

कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक मानी जाती है और इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

बिगड़ सकता है हाजमा

इसी तरह उबले हुए अंडे ज्यादा खा लेने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान हो सकता है और इससे पेट फूलने, उल्टी और इंफ्लेमेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

एलर्जिक रिएक्शन

जिन लोगों को बार-बार एलर्जी की समस्या होती है उन्हें भी अंडे का सेवन सावधानी से करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या नहीं?

अगली वेब स्टोरी