Sugar In Tea Side Effects: क्या आप भी पीते हैं चीनी वाली चाय ? हेल्थ को हो सकते हैं ये नुकसान

चाय में मसालों के साथ दूध और चीनी मिलाने से उसका स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन, शक्कर वाली चाय पीने से आपको इस तरह की बीमारियां भी हो सकती है।

17 May, 2023

Sadhna Tiwari

शक्कर वाली चाय है हानिकारक

थकान सुस्ती भगानी हो या सर्दी-खांसी और सिरदर्द से आराम पाना हो, एक कप चाय कई लोगों के लिए इन सभी समस्याओं का इलाज हो सकती है। लेकिन, चाय उतनी भी हेल्दी नहीं जितना कि आप इसे मानते हैं।

Source: Thehealthsite

शक्कर वाली चाय पीने के नुकसान

लेकिन, अगर आप चाय में चीनी मिलाकर पीते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

Source: Thehealthsite

शक्कर से बढ़ता है मोटापा

दरअसल एक्सपर्ट्स के अनुसार चीनी में पोषक तत्व न के बराबर ही होते हैं लेकिन इसमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। इसीलिए, शक्कर मिलाने के बाद आपकी चाय हाई-कैलोरी फूड बन जाता है जो मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज मरीजों के लिए खराब

शक्कर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए घातक स्थिति है।

Source: Thehealthsite

अनिद्रा

चाय पीने से नींद से जुड़ी गड़बड़ियां बढ़ सकती हैं जिससे आपको रात में नींद टूटने, अनिद्रा और देर रात तक नींद न आने की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

बढ़ता है तनाव

चाय में मौजूद कैफीन ( Caffeine) और चीनी तनाव, बेचैनी और एंग्जायटी बढ़ाने का काम करती हैं। जिससे लोगों की मेंटल हेल्थ पर खराब असर पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

प्रेगनेंसी में क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय

कुछ स्टडीज में ऐसा बताया गया है कि प्रेगनेंसी में चाय पीने से मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है। इससे लो बर्थ वेट और गर्भपात का रिस्क बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

डाइजेशन हो सकता है खराब

शक्कर वाली चाय पीने से पाचन तंत्र पर खराब असर पड़ता है जिससे कॉन्स्टिपेशन,डायरिया, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

अगली वेब स्टोरी