Sehri me Kya Khana Chahiye: आज से रमजान का महीना शुरू हो गया है। रमजान में अधिकतर मुसलमान रोजे रखते हैं। सहरी के बाद पूरे दिनभर पानी तक नहीं पिया जाता है। इसलिए आपको सहरी में कुछ ऐसी चीजें खानी-पीनी चाहिए, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहे।
02 Mar, 2025
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। आपको रमजान के दौरान सहरी में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही, आप पूरे दिन एनर्जेटिक भी रहेंगे।
Source: Thehealthsiteसहरी में आपको दही या छाछ का सेवन भी जरूर करना चाहिए। दही और छाछ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। छाछ पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहेंगे। इससे पाचन-तंत्र भी बेहतर रहेगा।
Source: Thehealthsiteरमजान के दौरान आपको सहरी में ड्राई फ्रूट्स भी खाने चाहिए। आप रमजान में अखरोट, बादाम, खजूर और काजू आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
Source: Thehealthsiteसहरी में आपको फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों में पानी होता है, जिससे आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रह सकते हैं। फल खाने से आपके शरीर में ताकत भी बनी रहेगी।
Source: Thehealthsiteरमजान के दौरान पूरे दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए सहरी में स्प्राउट्स जरूर खाएं। स्प्राउट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। स्प्राउट्स खाने से आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी।
Source: Thehealthsiteआप सहरी में साबुत अनाज का सेवन भी कर सकते हैं। आप ओट्स, रागी, ज्वार, कुट्टू और लाल चावल को सहरी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Source: ThehealthsiteDisclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!