सर्दियों में सरसों का साग खाने के फायदे

Sarson Ka Saag In Winter: सर्दियों में सरसों का साग खाना हर किसी को पसंद होता है क्योंकि यह विटामिन मिनरल और तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरा होता है।

03 Jan, 2023

Atul Modi

सरसों के साग के पोषक तत्व

सरसों के साग में विटामिन-बी9, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, बीटा कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Source: Thehealthsite

सरसों की खेती

सरसों की खेती सर्दियों में ही होती है यही वह समय होता है जब मार्केट में सरसों का साग देखने को मिलता है और लोग इसे खरीदते हैं। क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

Source: Thehealthsite

मजबूत हड्डियां

सरसों का साग हड्डियों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसमें विटामिन के और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Source: Thehealthsite

मजबूत इम्यून सिस्टम

सर्दियों में सरसों का साग खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

हृदय रोगियों के लिए

हृदय रोगियों के लिए भी सरसों का साग बहुत ही उपयोगी है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

Source: Thehealthsite

आंखों के लिए

आंखों के लिए सरसों का साग बहुत ही अच्छा माना गया है क्योंकि यह विटामिन ए का अच्छा सोर्स है। यह आंखों से जुड़ी परेशानियों को कम करता है।

Source: Thehealthsite

कैंसर

शोध में सरसों का साग कैंसर से लड़ने में भी मददगार साबित हो चुका है। क्योंकि इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Source: Thehealthsite

लिवर

लिवर संबंधी गड़बड़ियों को दूर करने में भी सरसों का साग बहुत ही फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी