सद्गुरू की खाने को लेकर ये सलाह आपको हेल्दी रहने में काफी मदद कर सकती है। जानते हैं क्या है वे फूड आइटम
14 Sep, 2023
जग्गी वासुदेव यानी सद्गुरु को आज कौन नहीं पहचानता है। जग्गी वासुदेव कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं। सद्गुरु ने ईशा फाउंडेशन की स्थापना साल 1992 में की थी। जो आज एक आश्रम और योग केन्द्र का सफल संचालन कर रहा है।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु यानी जग्गी वासुदेव का जन्म कर्नाटक राज्य के मैसूर जिले में एक ब्राह्मण तमिल परिवार में हुआ।
Source: Thehealthsiteबहुत कम लोग जानते हैं कि सद्गुरु एक शादीशुदा व्यक्ति हैं। उनकी पत्नी का नाम देवी विजया कुमारी है।
Source: Thehealthsiteजग्गी वासुदेव अपने भोजन को लेकर काफी जागरूक रहते है। इसके साथ वे लोगों को भी खाने की सलाह अक्सर देते रहते हैं।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु के अनुसार हमें इन 4 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इसके गंभीर परिणाम हमें भुगतने पड़ सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु के अनुसार हमें आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा आलू का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है। ज्यादा आलू खाने से गैस बनती है और नींद भी अधिक आती है।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु कहते हैं कि बड़ी आयु के लोगों को डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से ये आंत में चिपकने लगते हैं।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु के अनुसार रखा हुआ भोजन करना सीधे बीमारियों को दावत देना है। वे कहते हैं कि हमें भोजन को बनाने के अधिकतम 1.5 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए।
Source: Thehealthsiteसद्गुरु हमें रोजाना एक मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली और केला खाने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि इसका सेवन करने से हम दिन भर ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!