इन 8 कारणों से खाएं रागी

रागी खाने से शरीर को कई एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर मिलता है जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कैसे जानते हैं।

14 Oct, 2022

Pallavi

रागी क्या है?

रागी या मड़ुआ एक मोटा अनाज है, जिसका सेवन शरीर के बहुत फायदेमंद है। इसकी खास बात ये है कि इसे लोग कई बीमारियों में खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

रागी के गुण

रागी में फाइबर, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। ये तमाम चीजें शरीर के लिए अलग-अलग तरीके से काम करती हैं।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज में है कारगर

डायबिटीज में रागी के फायदे कई हैं। दरअसल, ये फाइबर से वाला फूड है जो कि ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। साथ ही ये लो ग्लाइसेमिक भी है।

Source: Thehealthsite

वेट लॉस में मददगार है रागी

रागी का फाइबर, पेट के मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। साथ ही इसे खाना पेट साफ करने में भी मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पाचन के लिए फायदेमंद

रागी पाचन तंत्र को सही रखने में भी मददगार है। ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करती है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करती है।

Source: Thehealthsite

कैल्शियम से भरपूर

कैल्शियम से भरपूर रागी हड्डियों की मजबूती देने में मददगार है। ये उन तमाम लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि हड्डियों की समस्याओं से गुजर रहे हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन के लिए हेल्दी

स्किन के लिए रागी का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है। ये अमीनो एसिड और विटामिन ई से भरपूर है जो कि स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है।

Source: Thehealthsite

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए रागी का सेवन काफी फायदेमंद है। इसका प्रोटीन और केराटिन, बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और इसके टैक्चर को सही करने में मददगार है।

Source: Thehealthsite

स्तनपान करवाने वाली मांओं के लिए फायदेमंद

रागी के एंटीऑक्सीडेंट्स हीमोग्लोबिन बढ़ा कर ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ावा देते हैं। इस तरह ये स्तनपान करवाने वाली मांओं के लिए फायदेमंद है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी